जनवरी 8, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

विकसित भारत युवा नेता संवाद-2026 कार्यक्रम कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा आयोजित

विकसित भारत युवा नेता संवाद-2026 कार्यक्रम कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। खेल और युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने, चुनौतियों का सामना करने और देश के भविष्य के निर्माण की रूपरेखा में योगदान देने के लिए सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के युवा नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विकसित भारत के दृष्टिकोण पर विचार साझा करेंगे।

 

श्री मांडविया ने कहा कि भारत, दुनियाभर में सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य केवल नीतियों या संस्थानों से ही नहीं, बल्कि युवा नागरिकों की कल्पना, दृढ़ विश्वास और साहस से आकार लेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत युवा नेता संवाद की शुरुआत पिछले वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से की गई थी। इसमें उन्होंने बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला