वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वर्ष 2025-26 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7 दशमलव 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि नॉमिनल जीडीपी 8 प्रतिशत रहने की संभावना है।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि केंद्रीय बजट में 2025-26 के प्रथम अग्रिम अनुमान की तुलना में नॉमिनल जीडीपी के 10 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। मंत्रालय के अनुसार, सेवा क्षेत्र 9 दशमलव 1 प्रतिशत वृद्धि के साथ देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख चालक बना हुआ है।
वित्त आयोग के माध्यम से राज्यों को दी जाने वाली कुल संसाधन राशि वर्ष 2026-27 में 16 दशमलव 56 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वहीं, मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 में प्रभावी पूंजीगत व्यय 17 दशमलव 15 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना जताई है।