फ़रवरी 11, 2026 8:15 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बजट सत्र के दूसरे चरण में किया जाएगा विचार

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बजट सत्र के दूसरे चरण में विचार किया जाएगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा।

लोकसभा सचिवालय ने विपक्षी सांसदों द्वारा श्री बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग वाले अविश्वास प्रस्ताव में कुछ कमियां पाई हैं।

लोकसभा सूत्रों के अनुसार, विपक्षी पार्टियों ने इस प्रस्ताव में पिछले साल फरवरी में हुई चार घटनाओं का जिक्र किया था और इसके आधार पर नियमों के अनुसार प्रस्ताव को खारिज किया जा सकता था।

लेकिन, अध्यक्ष ओम बिरला ने सचिवालय को प्रस्ताव में मौजूद कमियों को दूर करने और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार आगे बढ़ने का निर्देश दिया है।

उन्होंने नियमों के अनुसार मामले में त्वरित कार्रवाई का भी आदेश दिया है। सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू होने के बाद, यानी 9 मार्च को, प्रस्ताव को सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संशोधित प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद, निर्धारित नियमों के अनुसार इसकी जांच की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला