दिसम्बर 21, 2025 12:16 अपराह्न

printer

रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्ति को लेकर फ्लोरिडा में अमेरिका-रूस वार्ताकारों की बैठक

रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्‍त करने के लिए कल अमरीका में फ्लोरिडा में, अमरीका और रूस के वार्ताकारों की बैठक हुई। बातचीत के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव ने बताया कि वार्ता रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है।

इससे पहले, शुक्रवार को अमरीकी अधिकारियों ने यूक्रेन और यूरोप के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद्यमीर जेलेंस्की ने कल कहा कि अगर अमरीका, यूक्रेन और रूस के बीच तीन-तरफ़ा बातचीत से और अधिक कैदियों की अदला-बदली और राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठकों का रास्ता खुलता है, तो यूक्रेन  अमरीकी प्रस्ताव का समर्थन करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला