मई 10, 2026 6:50 अपराह्न

printer

रूस ने यूक्रेन पर अमरीका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया

रूस ने यूक्रेन पर अमरीका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। वहीं यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में रूस के हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने 1,000 से अधिक बार युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिनमें नागरिक क्षेत्रों और अग्रिम मोर्चों पर हमले शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के कथित ड्रोन और तोपखाने से हुए हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई की। रूस के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि रूस के नियंत्रण वाले खेरसोन क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी में दो लोग घायल हुए
 
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूस और यूक्रेन दोनों नाज़ी जर्मनी की पराजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार से सोमवार तक युद्धविराम का पालन करने पर सहमत हुए थे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला