मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 14, 2025 11:44 पूर्वाह्न

printer

रुपए का सिंबल बदलने पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने की तमिलनाडु की डीएमके सरकार की आलोचना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आर्थिक सर्वेक्षण पुस्तिका में मूल रुपये के प्रतीक को तमिल ‘रु’ से बदलने के लिए तमिलनाडु की डीएमके सरकार की आलोचना की है।

   

वित्त मंत्री ने डीएमके सरकार पर रुपये के प्रतीक का अनादर करने का आरोप लगाया, जिसे उनके अपने विधायक के बेटे ने डिजाइन किया था। उन्होंने कहा कि इस डिजाइन को यूपीए के कार्यकाल में स्वीकार किया गया था, जिसमें वे भी शामिल थे। उन्होंने डीएमके सरकार पर इस मुद्दे पर विरोधाभासी रुख अपनाने का आरोप लगाया।

 

पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता ई. पलानीसामी ने भी डीएमके सरकार पर मुख्य मुद्दों से बचने और अनुचित राजनीति करने का आरोप लगाया। राज्य भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने भी सरकार पर लोगों का ध्यान भटकाने और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….