फ़रवरी 17, 2026 2:23 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल को मंजूरी दी

राष्ट्रीय हरित अधिकरण-एनजीटी ने ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल को मंजूरी दे दी है। अधिकरण ने कहा है कि इसके लिए पर्यावरण मंजूरी की शर्तों में पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली कोलकाता की पूर्वी क्षेत्रीय पीठ ने कल यह आदेश पारित किया। इससे पहले, कई याचिकाओं में परियोजना के लिए दी गई स्‍वीकृतियों को चुनौती दी गई थी, जिनमें द्वीप तटीय विनियमन क्षेत्र अधिसूचना के उल्लंघन का दावा किया गया था।