मार्च 13, 2026 8:23 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से घबराकर अतिरिक्त खरीदारी या जमाखोरी नहीं करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। सरकार ने यह भी कहा है कि ईंधन की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक रिपोर्ट:

दिल्ली सरकार ने बताया है कि राजधानी में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी पुष्टि की है कि घरेलू पीएनजी की आपूर्ति स्थिर है। प्राकृतिक गैस के आवंटन में घरेलू पीएनजी और परिवहन क्षेत्र के सीएनजी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही तेल विपणन कंपनियों ने भी आश्वस्त किया है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से कार्य कर रही है। सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए न्यूनतम अंतराल को 21 दिनों से बढ़ाकर अब 25 दिन कर दिया गया है। वहीं खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने फील्ड अधिकारियों को तैनात किया है जिससे रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे। साथ ही प्रवर्तन टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि ईंधन की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोका जा सके। प्रादेशिक समाचार के लिए सौम्या शरण।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला