जनवरी 28, 2026 7:50 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में रंग महोत्सव का उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल नई दिल्ली में किया

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में 25वें भारत रंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। श्री शेखावत ने कहा कि यह नाट्य महोत्सव भारत की विविध परंपराओं, कहानियों और कलात्मक अभिव्यक्तियों को लोगों से जोड़ने का मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक रूप से प्रस्तुत कर यह महोत्सव वैश्विक स्तर पर देश की कला और संस्कृति के प्रति लोगों की धारणा बदलने में मदद करेगा।

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने महोत्सव में भाग लेने वाले नए कलाकारों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष रंग महोत्सव में नए कलाकार अपनी नाट्य कला, विचार और ज्ञान लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं। भारत रंग महोत्सव अगले महीने 20 फरवरी तक चलेगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला