मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2025 3:56 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों में शामिल लोगों के जज्बे की प्रशंसा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूरे देश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों में शामिल लोगों के जज्बे की प्रशंसा की है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस वर्ष मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बादल फटने और मैदानी इलाकों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और देश के कई अन्य हिस्सों में कई लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र आपदाओं से प्रभावित लोगों के इस संकट में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एकजुट होकर इस चुनौती से निपट लेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला