मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 4, 2025 10:00 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश भर के शिक्षकों को दी शिक्षक दिवस की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे-जैसे भारत एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में ज़िम्मेदार, ज्ञानवान और कुशल नागरिक तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षकों को सशक्त बनाने और शिक्षा प्रणाली को मज़बूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने एक ऐसा अनुकूल वातावरण बनाने पर भी बल दिया जो शिक्षकों का सम्मान करे और छात्रों में रचनात्मकता, करुणा और नवाचार को बढ़ावा दे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला