राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन पैगम्बर मोहम्मद की जयंती को दर्शाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद ने एकता और मानवता के प्रति सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने और समाज में शांति और समरसता को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोग पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाओं से प्रेरणा लेंगे और प्रेम और भाईचारे की भावना बढाने का प्रयास करेंगे।