फ़रवरी 12, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर फिर शुरू होगी चर्चा

राज्यसभा में आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर फिर से चर्चा शुरू होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के केंद्रीय बजट पर हुई आम चर्चा का जवाब देने की संभावना है। कल लोकसभा में वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था की मजबूती और आने वाले वर्षों में विकास को गति देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

इसके अलावा, आज सांसद भर्तृहरि महताब, वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भारत की आर्थिक बृद्धि की रूपरेखा पर वित्‍त संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे।

बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी को शुरू हुआ था जो कल तक चलेगा। अवकाश के बाद, दूसरा चरण इस वर्ष 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला