मार्च 14, 2026 12:22 अपराह्न

printer

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला भेजा

राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दल-बदल और विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंकाओं के बीच हरियाणा कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला भेजा है। उन्हें एक निजी होटल में ठहराया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और होटल के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

शिमला रवाना होने से पहले, विधायकों ने कल चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के आवास पर बैठक की। बैठक में राज्य प्रभारी बी. के. हरिप्रसाद, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश, राज्यसभा उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौध और सभी 37 कांग्रेस विधायक शामिल थे।

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होगा और कांग्रेस विधायकों के तब तक शिमला में ही रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला