नवम्बर 4, 2025 8:38 अपराह्न

printer

रक्षा संबंधों का विस्तार करने के लिए भारत और इस्राइल ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और इस्राइल के बीच रक्षा सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह की 17वीं बैठक आज तेलअबीब में हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और इस्राइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल अमीर बारम ने की। बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा संबंधों का विस्तार करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

 

यह समझौता दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण तथा नीतिगत दिशा प्रदान करेगा। इससे उन्नत तकनीक का आदान-प्रदान संभव होगा। दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग के संभावित क्षेत्रों के साथ-साथ परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने पर भी चर्चा की।

 

उन्होंने आतंकवाद की साझा चुनौतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए दोनों देशों ने सामूहिक संकल्प व्‍यक्‍त किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला