अगस्त 21, 2025 4:16 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। श्री सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा में इसे महत्वपूर्ण बताया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ उनके द्वारा अंतरिक्ष में किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के अग्रणी गगनयान मिशन के साथ आगे की राह पर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि वायु सेना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के सहयोग से अंतरिक्ष यात्रियों का चयन, प्रशिक्षण और मिशन सहायता में शामिल है।