मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 26, 2025 9:19 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्रालय ने सेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए 6,900 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए 155 मिलीमीटर और 52 कैलिबर एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम और हाई मोबिलिटी व्हीकल 6 गुणा 6 गन टोइंग वहनो की खरीद के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। लगभग 6 हजार 900 करोड़ रुपये की कुल लागत से नई दिल्ली में भारत फोर्ज लिमिटेड और टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। इस के साथ ही चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक पूंजीगत खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय ने कुल एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। 155 मिलीमीटर और 52 कैलिबर एटीएजीएस पुरानी और छोटी कैलिबर की तोपों की जगह लेगी और भारतीय सेना की तोपखाने की क्षमताओं को बढ़ाएगी।

इस तोप प्रणाली की खरीद आर्टिलरी रेजिमेंट के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय सेना द्वारा निजी क्षेत्र से टोड गन की पहली बड़ी खरीद होने के कारण, यह परियोजना विशेष रूप से भारतीय बंदूक निर्माण उद्योग और समग्र रूप से स्वदेशी रक्षा विनिर्माण व्‍यवस्‍था को बढ़ावा देगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है