मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 28, 2025 4:59 अपराह्न

printer

म्यांमा में आज लगातार भूकंप के दो झटके महसूस किये गए

म्यांमा में आज लगातार भूकंप के दो झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता सात दशमलव सात और छह दशमलव चार मापी गई। मांडले में प्रतिष्ठित अवा ब्रिज इरावदी नदी में गिर गया और कई इमारतें ढह गईं। भूकम्‍प का केंद्र सागाइंग के पास था। इस बीच, म्यांमार ने नेपीता और मांडले सहित छह क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी लगभग 900 किलोमीटर दूर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

भारतीय दूतावास थाई अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। अभी तक भारतीय नागरिकों से जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भारतीय दूतावास ने थाईलैंड में भारतीय नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क करने की सलाह दी है। बैंकॉक में भारतीय दूतावास और चियांग माई में वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, थाई रक्षा मंत्री ने बताया कि भूकंप में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 90 लोग लापता हैं और 3 की मौत हो गई है।

    बैंकॉक में अगले सप्ताह बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….