मई 5, 2026 9:56 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइक्‍कल, केरलम और माहे में कल तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने शुक्रवार तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ गरज का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में कल गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला