मौसम विभाग ने आज दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान जताया है।
राजस्थान में भी दिन के दौरान इसी तरह के मौसम की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। ओडिशा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू और कश्मीर में 26 फरवरी तक मौसम शुष्क और स्थिर रहने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नही है। आज कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है।