मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि कल हिमाचल प्रदेश में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन से चार दिन के दौरान जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और गरज के साथ तूफान आने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
Site Admin | जनवरी 20, 2026 9:16 अपराह्न
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया