फ़रवरी 25, 2026 10:22 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार में कल गरज के साथ हल्की-मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। कल उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।  अगले दो दिनों तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान लगाया है।