दिसम्बर 6, 2024 11:07 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों की 30वीं सूची को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों की 30वीं सूची को मंजूरी दे दी है। इसमें शामिल 144 आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को प्रति माह 3 हजार 500 रुपये पेंशन दी जायेगी। एक आंदोलनकारी या उनके आश्रित को सात हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इसके अलावा 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। सभी को यह सुविधा 20 अप्रैल 2021 से मिलेगी।