जनवरी 8, 2025 10:17 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जुगेरा गांव में 141 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के जुगेरा गांव में 141 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  इस अवसर पर उन्होंने बालोद में चार सौ सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण के साथ ही जुगेरा में स्थित बंजारी माता मंदिर में डोम शेड निर्माण कराने की घोषणा की।