मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर क्षेत्र में एक खुले नाले में गिरने से हुई बच्ची की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अनुबंध पर रखे जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। श्रीमती गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में खुले नालों और जान-माल के लिए खतरा पैदा करने वाले स्थलों की पहचान कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सीधे जवाबदेही तय होगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
News On AIR | मई 5, 2026 6:55 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भलस्वा डेयरी में नाले में गिरने से बच्ची की मौत पर शोक जताया