दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्रीमती गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है, जो उसे सशक्त और पारदर्शी बनाती है। उन्होंने कहा कि सूचना के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जन सरोकारों को अभिव्यक्ति देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर, दिल्ली सरकार में मंत्रियों ने भी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी।
News On AIR | मई 3, 2026 9:25 अपराह्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को दी शुभकामनाएं