मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 12, 2025 4:33 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन’’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन से जो विचार और संदेश निकलेगा वो देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी भाई-बहनों तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि ये सम्मेलन परस्पर सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव का विशिष्ट महोत्सव है। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम ऐसा समागम है जिसमें प्रवासी भाई-बहन सरकार के साथ संवाद कर सकते हैं साथ ही यह कार्यक्रम विदेशों में रहने वाले प्रवासी भाइयों से मिलने का एक अवसर भी है। प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य से पलायन रोकने के लिए काम कर रही है। आज बड़ी संख्या में लोग अपने गांव लौट रहे हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने में उत्तराखंड भी अहम भूमिका निभा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला