जनवरी 7, 2025 10:43 पूर्वाह्न

printer

मार्शल आर्ट में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने जीते पदक

 

ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरिद्वार के कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया है। कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 4 और 5 जनवरी को देहरादून में आयोजित चैंपियनशिप में देश के 14 राज्यों के तीन खिलाड़ियों के अलावा रूस, नेपाल और इटली के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि तेजस त्यागी, सक्षम त्यागी व मनीष कुमार ने गोल्ड मेडल और अजय शर्मा ने ब्राउंज मेडल जीतकर हरिद्वार का नाम रोशन किया।