मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 29, 2024 7:07 अपराह्न

printer

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आगामी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मांग को दोहराया है

 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आगामी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मांग को दोहराया है। पार्टी के राज्‍य सचिव डॉक्‍टर उदय नारकर ने कहा कि उनकी पार्टी  महाविकास अघाड़ी से ये 12 सीटें मांग रही है, जहां पार्टी का मजबूत आधार है।

इन सीटों की सूची दो महीने पहले ही अघाडी के वरिष्‍ठ नेताओं को दे दी गई थी। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस, शिव सेना(उद्धव ठाकरे) और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) वाली महाविकास अघाड़ी को सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने से पहले ये 12 सीटें उनकी पार्टी को मिलनी चाहिए। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ने मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी सहित अन्‍य वामपंथी दलों को हल्‍के में ले लिया है। इसने कहा कि ऐसा करना महाविकास अघाड़ी की आंतरिक एकता के लिए अच्छा नहीं है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है