सितम्बर 29, 2025 8:38 पूर्वाह्न

printer

महा सप्तमी दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक है

आज नवरात्रि का सातवां दिन महा सप्‍तमी है। यह दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक है। सप्तमी के सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है- कलबाऊ या नव पत्रिका स्नान जिसका दुर्गा पूजा समारोह में विशेष महत्‍व है।

महा सप्तमी हमें याद दिलाती है कि आंतरिक शक्ति और साहस से नकारात्मकता पर विजय प्राप्त की जा सकती है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं है, बल्कि दृढ़ता और ईश्वर में अटूट विश्वास का उत्सव है।