मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2025 10:58 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार ने आज सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल की महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार कर लिया है

महाराष्ट्र सरकार ने आज सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल की महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ उन्‍होंने अपना विरोध प्रदर्शन और पांच दिन का उपवास खत्‍म कर दिया है। मराठा आरक्षण मंत्रिमंडल उप-समिति के प्रमुख राधाकृष्ण विके पाटिल ने श्री जारांगे पाटिल को सरकार के रुख से अवगत कराया। जल्द ही दो संकल्प जारी किये जाएंगे।

    पहले संकल्‍प में मराठवाडा क्षेत्र के मराठा को कुनबी मानकर अन्‍य पिछडा वर्ग आरक्षण दिया जाएगा। दूसरे संकल्‍प में मराठा आरक्षण प्रदर्शन के दौरान मारे गये लोगों को मुआवजा और नौकरियां देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला