महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने भर्ती, अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवा और क्षेत्रीय विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई अहम फ़ैसलों को मंज़ूरी दी। ‘विकसित महाराष्ट्र 2047’ विज़न के अनुरूप सरकारी भर्ती में सुधारों को मंज़ूरी दी गई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के अंतर्गत सेवा कैडरों की संख्या 53 से बढ़कर 153 हो जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज़ पर महा-जॉबस पोर्टल के ज़रिए ‘निपुण सेतु’ पहल भी शुरू की जाएगी।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 9:28 अपराह्न
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने भर्ती, अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवा सुधार के लिए अहम फैसलों को मंजूरी दी