महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार की पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत पुणे महानगर क्षेत्र में एक हजार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है। पुणे नगर निगम और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम के खातों से संबंधित कंपनियों को सीधे मासिक परिचालन भुगतान हस्तांतरित करने की प्रणाली को भी मंजूरी दी गई है।
पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड ने भारी उद्योग मंत्रालय से एक हजार ई-बसों की मंजूरी की मांग की थी।