महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई के ताज महल पैलेस में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री फडणवीस ने बताया कि चर्चा के विषयों में बंदरगाह आधारित विकास, तटीय प्रबंधन और महाराष्ट्र और सेशेल्स के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसर शामिल थे। उन्होंने डॉ. हर्मिनी और सेशेल्स के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 50वीं वर्षगांठ और भारत-सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं भी दीं।
इस बैठक में सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे, वित्त मंत्री पियरे लापोर्टे, परिवहन मंत्री वेरोनिक लापोर्टे और पर्यटन और संस्कृति मंत्री अमांडा बर्नस्टीन के साथ-साथ महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।