फ़रवरी 11, 2026 2:46 अपराह्न

printer

मंत्री किरेन रिजिजू ने लगाया राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा देश के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण विषय है। उन्‍होंने श्री गांधी से आग्रह किया कि ऐसे मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए न उठाएं।

   

लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के नोटिस पर टिप्पणी करते हुए रिजिजू ने कहा कि सदन में ऐसे मामलों से निपटने के लिए सुस्थापित नियम और प्रक्रियाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस सांसदों की कार्रवाई ने अध्यक्ष के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

 

संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि सदन के नियमों और शर्तों को अनदेखा करना बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने  कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में श्री गांधी का यह दायित्व है कि वे सदन की मर्यादा बनाए रखें।