भारत इस वर्ष 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता-ए.आई शिखर सम्मेलन होगा। इसमें वैश्विक नेता, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी कंपनियां, नवप्रवर्तक और विशेषज्ञ एक साथ आएंगे। शासन, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी क्षमता पर विचार-विमर्श करेंगे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता भारत के विकास पथ का एक प्रमुख साधन है जो शासन को मजबूत बनाने और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार लाने में सहायक है। भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रभाव प्रदर्शनी में सात से अधिक विषयगत मंडपों में चार सौ से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने और डेढ़ लाख से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है।
Site Admin | जनवरी 20, 2026 10:07 अपराह्न
भारत 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI प्रभाव शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा