वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता वास्तव में अभूतपूर्व है। जर्मनी के न्यूरेम्बर्ग में आज बायोफैच शो के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि यह समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लगभग चौथाई हिस्से को एक साथ लाता है।
वाणिज्य सचिव ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सहयोग की बहुत सारी संभावनाएं हैं, जो आज की दुनिया में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ वृद्ध आयु के लोगों और वस्तुओं का जबकि भारत युवा आबादी तथा मांग का प्रतिनिधित्व करता है। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में भारत के 20 राज्यों के 100 से अधिक प्रदर्शक जैविक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ ने 27 जनवरी को मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी।