जनवरी 30, 2026 9:35 अपराह्न

printer

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते में दुनिया की एक-तिहाई आबादी सम्मिलित: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दुनिया की एक-तिहाई आबादी को सम्मिलित करता है। यह वैश्विक सकल घरेलू उत्‍पाद- जीडीपी के 25 प्रतिशत हिस्‍से पर असर डालता है। ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने यूरोपीय बाजार की विशाल क्षमता का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि अकेले यूरोपीय संघ लगभग 7 खरब डॉलर का सामान और 3 खरब डॉलर की सेवाएं आयात करता है। ये आयात मिलकर 10 खरब डॉलर का बाजार बनाते हैं।

श्री गोयल ने कहा कि भारत का मौजूदा निर्यात इस क्षमता का केवल एक छोटा सा हिस्सा है। उन्‍होंने कहा कि भारत के सामने अवसर अभूतपूर्व हैं और उन्हें भुनाया जाना चाहिए। श्री गोयल ने कहा कि भारत ने पिछले चार वर्षों में आठ मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ देश की भागीदारी में एक मौलिक बदलाव को दर्शाता है। ये समझौते यूरोप और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को सम्मिलित करते हैं।

इनमें 27 देशों का यूरोपीय संघ, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और आइसलैंड वाले चार देशों का यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ-ईएफटीए ब्लॉक, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान शामिल हैं। श्री गोयल ने कहा कि ये समझौते भारतीय प्रतिभा, कौशल और युवा पेशेवरों के लिए नए और महत्वपूर्ण अवसर खोल रहे हैं और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ भारत के एकीकरण को मजबूत कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला