मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 12, 2024 5:41 अपराह्न

printer

भारत ने यूरोपीय संघ के साथ एक संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने का लक्ष्य रखा है- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने यूरोपीय संघ के साथ एक संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने का लक्ष्य रखा है। श्री गोयल ने यूरोपीय आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में भारत और यूरोपीय संघ के बीच बढते व्‍यापार और बढते संबंधों पर चर्चा की।

उन्होंने दोनों पक्षों के मध्‍य व्‍यापार से संबंधित सही निर्णयों के लिए राजनीतिक दिशा-निर्देशों पर जोर दिया। जिससे दोनों पक्ष एक-दूसरे की जरूरतों का ध्‍यान रख सकें। श्री गोयल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रतिवर्ष 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

14/08/24 | 2:08 अपराह्न