फ़रवरी 5, 2026 10:24 अपराह्न

printer

भारत ने नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग को और मज़बूत करने पर चर्चा की

भारत ने नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग को और मज़बूत करने पर चर्चा की। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में नेपाल के कृषि तथा  पशुधन मंत्री मदन प्रसाद परियार और मालदीव के कृषि तथा पशु कल्याण राज्य मंत्री अहमद हसन दीदी के साथ बैठक की।

    कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि अनुसंधान में भारत और नेपाल के बीच मौजूदा समझौता ज्ञापन पहले से ही सहयोग को आसान बना रहा है। दोनों पक्ष इसे और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिम्‍सटेक सम्मेलन के दौरान गठित एक संयुक्त कार्य समूह कृषि सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

    बैठक के दौरान, कृषि अनुसंधान, बेहतर बीज, पशुधन, मिट्टी के स्वास्थ्य और कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुसार कृषि विकास पर चर्चा हुई। भारत ने नेपाल को बेहतर किस्म के बीज उपलब्ध कराने और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में किए गए उन्नत अनुसंधान का लाभ देने का भी आश्वासन दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला