अक्टूबर 29, 2024 7:50 अपराह्न

printer

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत आज निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। जिसके लिए आयोग ने दावा-आपत्ति अट्ठाईस नवम्बर तक मंगाई है।

 

आगामी जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर की पहली तारीख को अट्ठारह वर्ष पूर्ण कर रहे युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए नौ और दस नवंबर तथा सोलह और सत्रह नवंबर को सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

पात्र लोग वोटर्स हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छह जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।