भारत निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किये जाने वाले सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की। आयोग ने कहा कि 714 सामान्य पर्यवेक्षक, 233 पुलिस पर्यवेक्षक और 497 व्यय पर्यवेक्षकों सहित 14 सौ से अधिक अधिकारियों को ब्रीफिंग बैठक के लिए बुलाया गया था।
मुख्य निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार ने पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोग ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में सेवा देने के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करवाना चाहिए। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि उन्हें इन राज्यों के आठ सौ 24 निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जहां वे सक्रियता से चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेंगे।