निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होने वाले आम चुनावों और 6 राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश आगामी चुनावों वाले राज्यों के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जारी किए गए हैं। आयोग ने निर्देश दिया है कि सरकारी, सार्वजनिक और निजी संपत्ति पर तोड़फोड़, किसी भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या चुनाव से जुड़े किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा सरकारी वाहनों या सरकारी आवासों के दुरुपयोग से संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसमें सरकारी खजाने के खर्च पर विज्ञापन जारी करने पर भी प्रतिबंध शामिल है। निर्देश में कहा गया है कि मंत्री अपने आधिकारिक कर्तव्यों को चुनाव प्रचार के साथ नहीं जोड़ेंगे और न ही चुनाव प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी, परिवहन या कर्मचारियों का उपयोग करेंगे। आयोग ने कहा कि नागरिक या राजनीतिक दल ईसीआईनेट पर उपलब्ध सी-विजिल ऐप का उपयोग करके भी एमसीसी उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 हजार एक सौ से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 5 हजार दो सौ से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें भी तैनात की गई हैं।
News On AIR | मार्च 16, 2026 2:28 अपराह्न
भारत के चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आचार संहिता के नियमों से पालन के निर्देश दिए