अगस्त 17, 2025 1:10 अपराह्न

printer

भारत की यशस्विनी घोरपड़े ने यूरोप स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया

भारत की यशस्विनी घोरपड़े ने आज स्वीडन के माल्मो में यूरोप स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर लिया। यशस्विनी ने क्वालीफायर के अंतिम दौर में सर्बिया की इज़ाबेला लुपुलेस्कु को 7-11, 11-8, 11-8, 11-6 से हराया। आज अगले दौर में घोरपड़े का सामना विश्व की पांचवी वरीयता प्राप्‍त चीन की वांग यिदी से होगा।