फ़रवरी 6, 2026 8:07 पूर्वाह्न

printer

भारत की डिजिटल क्रांति सुरक्षित, समावेशी और सशक्‍त: एस. कृष्‍णन

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्‍णन ने कहा है कि भारत की डिजिटल क्रांति सुरक्षित, समावेशी और सशक्‍त है। कल नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्‍ड् नेम्‍स एण्‍ड नंबर्स-आईकैन की प्रस्तावित बैठक इंटरनेट  से जुड़े सभी पक्षों को साथ लेकर चलने के प्रति सरकार की वचनबद्धता का प्रतीक है। इसका उद्देश्‍य ऐसी नीति को बढ़ावा देना है जिससे नवाचार, समावेशिता और विश्‍वास को और बढ़ावा मिले।

   

इंटरनेट संबंधी छह दिन का सम्‍मेलन इस वर्ष सात से बारह मार्च तक मुंबई में निर्धारित है। इसका आयोजन भारतीय राष्‍ट्रीय इंटरनेट एक्‍सचेंज द्वारा किया जा रहा है। श्री कृष्‍णन ने बताया कि पूरी दुनिया में इंटरनेट के पांच अरब प्रयोक्‍ता हैं और इनमें से लगभग एक अरब प्रयोक्‍ता भारत में हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला