फ़रवरी 20, 2026 9:32 अपराह्न

printer

भारत और सेशेल्स ने समुद्री सुरक्षा, माल ढुलाई सहित द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत और सेशेल्स ने समुद्री सुरक्षा, माल ढुलाई के अवसरों और बेहतर बाजार पहुंच सहित द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आज सेशेल्स के उपराष्‍ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले से भेंट की। बैठक में दोनों नेताओं ने जन-केंद्रित विकास पहलों पर विशेष ध्यान देते हुए स्वास्थ्य और आवास क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। उन्होंने राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साझेदारी को उसकी पूरी क्षमता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला