फ़रवरी 19, 2026 9:16 अपराह्न

printer

भारत और ब्रिटेन ने आज व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

भारत और ब्रिटेन ने आज व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने आज शाम ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी से भेंट की। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत-ब्रिटेन साझेदारी काफी मजबूत हुई है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर हुई चर्चा सार्थक रही।