मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2025 7:59 पूर्वाह्न

printer

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता का पहला दौर संपन्न

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता का पहला दौर कल नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि पहले दौर की वार्ता दोनों देशों के बीच वर्चुअल माध्यम से बातचीत के बाद हुई। मंत्रालय ने कहा कि वस्तु और सेवा व्यापार, व्यापार सुविधा और आर्थिक सहयोग के पारस्परिक रूप से लाभकारी क्षेत्रों सहित समझौते के सभी क्षेत्रों में रचनात्मक वार्ता हुई। दोनों देशों ने भविष्य के लिए तैयार ढांचे की दिशा में काम करने और इस वर्ष समझौते को पूरा करने के लिए साझा दृष्टिकोण तथा आपसी समझ की पुष्टि की। वार्ता का अगला दौर इस वर्ष जुलाई में होगा।

    हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में तेजी से वृद्धि हुई है और वर्ष 2024-25 में कुल व्यापार 1 अरब 30 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 48%  से अधिक की वृद्धि है। समझौते से व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी, आपूर्ति श्रृंखला में सुधार होगा तथा दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए पूर्वानुमानित और परिवर्तनकारी व्यापारिक वातावरण को प्रोत्‍साहन मिलेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….