दिसम्बर 6, 2025 12:21 अपराह्न

printer

भारत और इरिट्रिया ने राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय प्रगति की समीक्षा की

भारत और अफ्रीकी देश इरिट्रिया ने राजनीतिक, व्यापारिक, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं सहित द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। कल अस्मारा में तीसरे भारत-इरिट्रिया विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान दोनों देशों ने साझेदारी को और मज़बूत करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के संयुक्त सचिव सुरेश कुमार और इरिट्रिया के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक, राजदूत एस्टिफानोस हब्तेमारियम घेरेयस ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।