फ़रवरी 8, 2026 4:40 अपराह्न

printer

भारत-अमरीका व्यापार समझौते का हीरा क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों ने किया स्वागत

हीरा क्षेत्र ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते का स्वागत किया है। मुंबई स्थित हीरा फर्म के मालिक दिनेश लखानी ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि इस व्यापार से हीरा क्षेत्र में कार्यरत 10 लाख से अधिक लोगों को अनेक लाभ प्राप्त होंगे।

उन्‍होंने कहा कि शुल्क में कमी से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और आभूषण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरो का सृजन होगा। दिनेश लखानी ने इस समझौते को विकसित भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।